Ladli Bahna 25th Kist: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त 13 जून 2025 को जारी की जा रही है। इस बार भी महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खाते में ₹1250 की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
1.27 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस किस्त के तहत 1 करोड़ 27 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा। कुल ₹1551.89 करोड़ की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है। यह भुगतान जबलपुर जिले के बर्गी क्षेत्र से प्रतीकात्मक रूप से शुरू किया जाएगा।
बढ़ सकती है Ladli Bahna Yojana की राशि
फिलहाल लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1250 की सहायता दी जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री ने हाल ही में संकेत दिया है कि आने वाले 5 वर्षों में यह राशि बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह की जा सकती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके दैनिक जीवन में सहयोग देना है।
किन महिलाओं को मिलेगा पैसा?
इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा।
- जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है
- जो मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हैं
- जिनके पास अपना एकल (Single) बैंक खाता है
- और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है
अगर किसी महिला का बैंक खाता संयुक्त (Joint Account) है, तो उसमें राशि नहीं भेजी जाएगी। इसके अलावा, जिन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कम राशि मिल रही है, उन्हें शेष राशि जोड़कर कुल ₹1250 की सहायता दी जाएगी।
पात्र और अपात्र महिलाओं की सूची जारी
राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के लिए पात्र महिलाओं की अंतिम सूची भी पोर्टल पर जारी कर दी है। महिलाएं ladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर OTP वेरिफिकेशन के जरिए पना नाम सूची में देख सकती हैं। सूची दो विकल्पों से देखी जा सकती है.
- व्यक्ति विशेष के रूप में, यानी अपना नाम या समग्र ID से
- क्षेत्रवार, यानी अपने गांव या वार्ड की पूरी सूची
सूची में “पात्र” लिखा है तो किस्त मिलेगी, और अगर “अपात्र” लिखा है तो इस बार किस्त नहीं आएगी।
कैसे चेक करें 25वीं किस्त का स्टेटस?
अगर कोई महिला यह देखना चाहती हैं कि उन्हें अब तक कितनी किस्तें मिल चुकी हैं या 25वीं किस्त मिली या नहीं, तो वे पोर्टल पर जाकर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” चेक कर सकती हैं। वहां OTP के जरिए लॉगिन करने पर आवेदन की स्थिति, ई-केवाईसी स्थिति और भुगतान स्थिति सभी दिखाई देंगे।
बैंक से आधार लिंक है जरूरी
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी योजना का लाभ तभी मिलेगा जब बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल होगा। महिलाएं NPCI आधार मैपिंग पोर्टल पर जाकर चेक कर सकती हैं कि उनका आधार उनके बैंक खाते से जुड़ा है या नहीं।
अपात्र महिलाएं क्या करें?
अगर किसी महिला का नाम अपात्र सूची में है, तो वह अपनी जानकारी की जांच करवा सकती है –
- बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं
- आवेदन फॉर्म में कोई गलती तो नहीं
- केवाईसी पूरा हुआ या नहीं
जरूरत हो तो नजदीकी CSC केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर समस्या का समाधान कराया जा सकता है।
13 जून 2025 को लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त राज्य भर में जारी की जा रही है। इस योजना के जरिए महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक मदद मिल रही है बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान मिल रही है। योजना की अगली किस्त के लिए सभी योग्य महिलाएं अपना बैंक खाता और आधार जानकारी समय रहते अपडेट करवा लें।