MP Apex Bank Admit Card 2024: एमपी एपेक्स बैंक भर्ती में आवेदन करने वालो के लिए गुड न्यूज़ है आपको बता दे कि एमपी एपेक्स बैंक भर्ती 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। तो अगर आपने भी कैडर ऑफिसर, बैंकिंग असिस्टेंट या असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन किया है, तो आप अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो जल्दी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी जानकरी इस आर्टिकल में बताई गई है।
MP Apex Bank Admit Card 2024 हुआ जारी
MP Apex Bank ने बैंकिंग सहायक, कैडर अधिकारी और सहायक प्रबंधक के पदों के लिए एडमिट कार्ड 27 नवंबर 2024 को जारी कर दिए हैं। यह लिखित परीक्षा 6 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने एमपी एपेक्स बैंक भर्ती 2024 के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड को एमपी एपेक्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट apexbank.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तरह से करे MP Apex Bank Admit Card डाउनलोड?
MP Apex Bank Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करे और एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करे।
- सबसे पहले MP एपेक्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब उस पेज पर MP Apex Bank Recruitment 2024 को खोजें।
- अब भर्ती सेक्शन में आपको MP Apex Bank Admit Card 2024 डाउनलोड लिंक मिलेगा।
- अब लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसके बाद अपने लॉगिन डिटेल, कैप्चा कोड भरें और “Submit” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका MP एपेक्स बैंक एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए उसका प्रिंट आउट निकालें।
MP Apex Bank Admit Card 2024 Download Link
एमपी एपेक्स बैंक के कैडर ऑफिसर, बैंकिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए एडमिट कार्ड 2024 अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। आप इसे मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं।
MP Apex Bank Recruitment 2024 Important Dates
उम्मीदवार नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 06 अगस्त 2024
- आवेदन करने की अंतिम तारीख: 05 सितंबर 2024
- परीक्षा की तारीख: 06 दिसंबर 2024
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 27 नवंबर 2024
MP Apex Bank Recruitment 2024 चयन प्रक्रिया
MP एपेक्स बैंक भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है।
- Written Exam
- Personal Interview
- Document Verification
- Medical Examination
उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करना होगा ताकि वे चयनित हो सकें और अपनी तैयारी को अच्छी तरह से करें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखें ताकि चयन प्रक्रिया में कोई समस्या न हो।

Chandan Kumar is a native of Uttar Pradesh and holds a Bachelor’s degree in Journalism from Babasaheb Bhimrao Ambedkar University, Lucknow. With over 5 years of experience in the field of journalism, Chandan specializes in presenting news related to technology and digital innovation in a simple and effective manner.