MP Anganwadi Bharti 2025: दोस्तों, अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खासकर महिला उम्मीदवार हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। मध्यप्रदेश सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 19,503 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। अगर आप 5वीं या 12वीं पास हैं और अपने ही गांव या वार्ड में सरकारी सेवा करना चाहती हैं, तो यह मौका बिल्कुल भी न चूकें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती में कैसे आवेदन करें, योग्यता क्या है, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया कैसे होगी तो चलिए जानते हैं।
MP Anganwadi Bharti 2025
मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,503 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है, जिनके पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (वर्कर) और 5वीं (सहायिका) होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक MP Online पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। नियुक्ति प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती का नाम | MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, म.प्र. |
पदों की संख्या | 19,503 (वर्कर + सहायिका) |
शैक्षणिक योग्यता | वर्कर: 12वीं पास, सहायिका: 5वीं पास |
आवेदन की प्रारंभ तिथि | 20 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 4 जुलाई 2025 |
फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि | 7 जुलाई 2025 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन (chayan.mponline.gov.in) |
चयन प्रक्रिया | मेरिट आधारित (लिखित परीक्षा नहीं) |
क्या है इस भर्ती का उद्देश्य
मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण रूप से स्टाफ किया जाए ताकि बच्चों और महिलाओं को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं सुलभ हो सकें। राज्य के कई जिलों में लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद खाली पड़े हैं, जिन्हें अब भरा जाएगा।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद: लगभग 2,026
- आंगनबाड़ी सहायिका के पद: लगभग 17,477
- कुल पद: 19,503
इनमें से अधिकांश पद ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, लेकिन शहरी वार्डों में भी कुछ पद रिक्त हैं।
MP Anganwadi Bharti 2025 जिलेवार रिक्तियां
राज्य के लगभग सभी जिलों में रिक्त पद हैं। कुछ उदाहरण।
- झाबुआ: 51 कार्यकर्ता, 890 सहायिका
- अलीराजपुर: 36 कार्यकर्ता, 839 सहायिका
- छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, शहडोल, सतना, रीवा, ग्वालियर, भोपाल आदि जिलों में भी बड़ी संख्या में पद हैं।
पूरा जिलेवार विवरण आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध है।
MP Anganwadi Bharti 2025 के लिए योग्यता (Eligibility)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- उम्मीदवार 12वीं पास होनी चाहिए।
- उसी ग्राम पंचायत/वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
आंगनबाड़ी सहायिका
- कम से कम 5वीं पास होना अनिवार्य है।
- उसी क्षेत्र की स्थानीय महिला होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण बात: केवल उसी ग्राम या वार्ड की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जहां पद रिक्त हैं।
MP Anganwadi Bharti 2025 के लिए आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 को आधार मानते हुए)
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को नियमानुसार छूट मिलेगी।
MP Anganwadi Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क
- सभी सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए: ₹118
- आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क में छूट हो सकती है (पोर्टल पर आवेदन करते समय स्पष्ट होगा)।
MP Anganwadi Bharti 2025 आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज़
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र (5वीं या 12वीं की मार्कशीट)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- विधवा/परित्यक्ता प्रमाण (यदि लागू हो)
ये भी पढ़े:- लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ी, ₹1250 नहीं अब मिलेंगे ₹1500 रूपये!
MP Anganwadi Bharti 2025 आवेदन की तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
- संशोधन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025 (यदि कोई गलती हो जाए तो)
MP Anganwadi Bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे MP Online के चयन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इच्छुक महिला उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:- सबसे पहले ब्राउज़र में जाकर MP Online चयन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: 👉 https://chayan.mponline.gov.in
- भर्ती लिंक चुनें:- वेबसाइट के होमपेज पर “MP Anganwadi Recruitment 2025” या “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और लॉगिन करें:- नए उम्मीदवार पहले खुद को पोर्टल पर रजिस्टर करें और फिर लॉगिन आईडी/पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें:- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि आदि सही-सही भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें:- स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें:- आवेदन सबमिट करने से पहले ₹100 + 18% GST यानी कुल ₹118 का शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card, UPI, Net Banking) से जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें:- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
कैसे होगी इस भर्ती की चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन पूरी तरह मेरिट आधार पर किया जाएगा। यानी, आपकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंक बनेंगे और उसी के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। यदि एक ही स्थान के लिए एक से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो वरिष्ठता और आवश्यकता अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?
- केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- वही महिलाएं जो उसी गांव/वार्ड की निवासी हैं।
- आवेदन के समय स्थायी निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
- संबंधित ग्राम पंचायत/नगर निकाय से प्रमाणित सूची के अनुसार पदों की उपलब्धता देख कर आवेदन करें।
निष्कर्ष
मध्यप्रदेश की इस आंगनबाड़ी भर्ती 2025 से हजारों महिलाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर मिलेगा। ये न केवल एक सरकारी नौकरी पाने का मौका है, बल्कि आपके गांव के बच्चों और महिलाओं की सेवा करने का भी एक जिम्मेदार कार्य है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आसान भी है, बस जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर आवेदन करें। अगर आप या आपकी जानने वाली कोई महिला इस भर्ती में रुचि रखती हैं, तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।