UDID Card क्या है? जाने इसके लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और कार्ड बनावाने की प्रक्रिया

UDID Card 2025: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई UDID (Unique Disability ID) कार्ड दिव्यांगजन के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। आपको बता दें कि इसका उद्देश्य दिव्यांगजन को एक यूनिक पहचान प्रदान करना और उनकी सहायता से संबंधित सभी सेवाओं को सुगम बनाना है। इस कार्ड के माध्यम से सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही पहचान पत्र के जरिए लिया जा सकता है। UDID कार्ड दिव्यांगजन को उनकी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने में भी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कि इस कार्ड को बनवाने के लिए किन किन दस्तावेजों ज़रूरत होगी और इसे कैसे बनवाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

UDID कार्ड क्या है? (UDID Card Kya Hai)

आपको बता दें UDID कार्ड योजना भारत सरकार द्वारा विकलांग व्यक्तियों के लिए शुरू की गई एक डिजिटल पहचान प्रणाली है जिसमें दिव्यांगजन को एक यूनिक कार्ड प्रदान किया जाता है जिसमें उनकी सारी जानकारी जैसे दिव्यांगता का प्रकार, प्रतिशत और सरकारी सहायता का विवरण शामिल होता है। ये भी बता दें कि यह कार्ड राष्ट्रीय स्तर पर मान्य है और इसे हर सरकारी और निजी क्षेत्र में दिव्यांगता प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

क्या है UDID Card का उद्देश्य

UDID कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन को एक समान और पारदर्शी प्रणाली प्रदान करना है इसके तहत दिव्यांगजन की पहचान को आसान बनाना है और सभी योजनाओं और सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। साथ ही यह कार्ड डेटा का डिजिटलीकरण करके सरकार को बेहतर योजना बनाने में मदद करता है और बार-बार प्रमाणपत्र बनाने की जरूरत को खत्म करना है।

ये भी पढ़ें: पीडब्ल्यूडी में 10वीं और 12वीं पास के लिए 8,501 पदों निकली भर्ती

क्या है UDID Card की विशेषताएं

  • एक ही पहचान पत्र के माध्यम से सभी सेवाओं का लाभ
  • सरकारी योजनाओं और पेंशन का लाभ उठाने में आसानी।
  • बार-बार दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने की जरूरत नहीं।
  • सरकारी डेटा बैंक में सीधे रजिस्ट्रेशन।
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध।

क्या है UDID Card के लिए पात्रता

  1. भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  2. आवेदक दिव्यांग श्रेणी में आता हो।
  3. दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

UDID कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी इस UDID Card को बनवाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड या वोटर आईडी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

UDID कार्ड कैसे बनवाएं? (How to get UDID card made?)

अगर आप भी इस कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए तो माध्यम Online और Offline Mode से आवेदन किया जा सकता है जिसकी प्रकिया नीचे बताईं गईं हैं।

ऑनलाइन प्रक्रिया:

  • UDID की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘नया रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और दिव्यांगता का विवरण भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन नंबर नोट करें।
  • स्वीकृति मिलने के बाद कार्ड डाउनलोड करें।

ऑफलाइन प्रक्रिया:

  • नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएं।
  • फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • फॉर्म की प्रक्रिया पूरी होने पर कार्ड आपके पते पर भेजा जाएगा।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: UDID कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां किया जा सकता है?

उत्तर: UDID कार्ड का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, और दिव्यांगजन के लिए आरक्षित नौकरियों में किया जा सकता है।

प्रश्न 2: UDID कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन के बाद कार्ड बनने में 15-20 दिन का समय लगता है।

प्रश्न 3: क्या UDID कार्ड राष्ट्रीय स्तर पर मान्य है?

उत्तर: हां, UDID कार्ड पूरे भारत में मान्य है।

निष्कर्ष

UDID कार्ड दिव्यांगजन के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह न केवल उनकी पहचान को डिजिटल रूप में सुरक्षित करता है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करता है। इस कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान का प्रमाण दे सकते हैं। यदि आप या आपके परिचित दिव्यांग श्रेणी में आते हैं तो जल्द से जल्द इस कार्ड को बनवाने और का लाभ उठाएं।

Leave a Comment