PM New Yojana 2025: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आपको बता दे कि हाल ही में पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर उड़ीसा राज्य की महिलाओ के लिए एक बड़ी सौगात दी जिसमे इस राज्य की महिलाओं को सालाना दस हजार रूपये उनके खाते में दिए जायेगे। तो क्या है ये योजना और किन महिलाओ को मिलेगा इसका लाभ इस आर्टिकल में पूरी जानकारी बताई गयी है इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढियेगा।
प्रधानमंत्री ने की सुभद्रा योजना शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं के लिए ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत ओडिशा राज्य की महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी जो साल में दो किस्तों में मिलेगी। प्रत्येक किस्त 5000 रुपये की होगी। आपको बता दे कि यह योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 से लेकर 2028-29 तक लागू रहेगी। सरकार ने इस योजना के लिए कुल 55,825 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
क्या है सुभद्रा योजना?
सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की एक बड़ी पहल है जिसे 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। इस योजना का मकसद राज्य की कमजोर आर्थिक स्थिति वाली महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है। 21 से 60 साल की उम्र वाली ओडिशा की महिलाएं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो, इस योजना के लिए पात्र हैं।
इन महिलाओं को पांच साल तक हर साल 10,000 रुपये (दो किस्तों में) सीधे बैंक खाते में मिलेंगे, यानी कुल 50,000 रुपये की सहायता मिलेगी। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है और इसका लाभ सिर्फ ओडिशा की महिलाओं को ही मिलेगा.
योजना का नाम | सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) |
शुरुआत तिथि | 17 सितंबर 2024 |
लाभार्थी | ओडिशा की 21–60 वर्ष आयु की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
डाउन पेमेंट (DBT) | लाभ सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर |
वार्षिक सहायता | ₹10,000 (दो किस्तों में ₹5,000 + ₹5,000) |
किस्त वितरण | 1) राखी पूर्णिमा (₹5,000), 2) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (₹5,000) |
कुल अवधि | 5 वर्ष (2024–2029), कुल ₹50,000 |
बजट | लगभग ₹55,825 करोड़ |
पात्रता मानदंड | • उम्र 21–60 वर्ष• ओडिशा की निवासी• NFSA/SFSS राशनकार्ड धारक• कुल पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम• आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी/पेंशनर नहीं |
परित्याग | सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता, और दूसरे DBT लाभ प्राप्त महिलाएँ |
डेबिट कार्ड सुविधा | लाभार्थियों को सुभद्रा डेबिट कार्ड जारी किया जाता है |
डिजिटल रिवॉर्ड्स | हर गाँव/नगर में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाली 100 महिलाओं को ₹500 अतिरिक्त वार्षिक पुरस्कार |
आवेदन पद्धति | • ऑनलाइन: ऑफलाइन: आंगनवाड़ी, ब्लॉक/CSC, ग्राम पंचायत कार्यालयों से फॉर्म लेकर |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, बैंक खाता, निवास/आय प्रमाण, राशन कार्ड, पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाण, मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर |
सुभद्रा योजना की पात्रता
सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं की आयु 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास आधार कार्ड से लिंक्ड बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। ऐसी महिलाएं जो पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही हैं जिसमे उन्हें हर महीने 1,500 रुपये या उससे अधिक का लाभ मिले रहा है या वे इनकम टैक्स भरती हैं वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
सुभद्रा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- वोटर आईडी कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
इस योजना के तहत कितनी मिलेगी राशि
सुभद्रा योजना के तहत पात्र महिलाओं को पांच वर्षों में कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। यह राशि हर साल 10-10 हजार रुपये के रूप में दी जाएगी। सरकार इस सहायता राशि को दो किस्तों में वितरित करेगी जिसमें हर छह महीने में महिलाओं को 5000 रुपये मिलेंगे।
कब मिलेगी इस योजना की राशि
सुभद्रा योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त 5,000 रुपये राखी पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के अवसर पर दी जाएगी जबकि दूसरी किस्त 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी जाएगी। यह व्यवस्था महिलाओं को त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों पर आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है।
कैसे करे सुभद्रा योजना के लिए आवेदन?
सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टेप्स हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।
- सबसे पहले आपको सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट subhadra.odisha.gov.in पर जाना होगा। वहां स्क्रीन के नीचे की ओर स्क्रॉल करके “Beneficiary List” को खोजे।
- इसके बाद आपको अपने जिले, तहसील और ग्राम पंचायत का सेलेक्ट करना होगा और फिर लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
- अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आपको नजदीकी आंगनवाड़ी, CSC (Common Service Center) या MO Seva Center पर जाकर आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- इसके बाद फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज़ अटैच करें और फिर फॉर्म को आंगनवाड़ी, CSC या MO Seva Center में सबमिट करें।
तो इस तरह से आप PM New Yojana (सुभद्रा योजना) के लिए आवेदन किया जा सकता है और इस योजना का लाभ उठाया जा सकते है। सुभद्रा योजना के तहत अब तक लगभग 80 लाख महिलाओं को लाभ मिल चुका है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सरकार की कोशिश है कि हर महिला को इस योजना का लाभ मिले, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
ये भी पढ़े: IBPS PO Mains Exam Expected Cut Off 2024
FAQs
प्रश्न 1: सुभद्रा योजना के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?
उत्तर: योजना के लिए आवेदन 17 सितंबर 2024 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल या अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
प्रश्न 2: लाभ पाने में कितना समय लगेगा?
उत्तर: पात्रता की जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद पहली किश्त राखी पूर्णिमा के अवसर पर (2024 में) जारी की जाएगी। दूसरी किश्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर दी जाएगी।
प्रश्न 3: क्या छात्राएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: यदि छात्रा की उम्र 21 वर्ष से अधिक है और वह अन्य सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती है (जैसे कि परिवार की आय ₹2.5 लाख से कम हो और वह आयकरदाता न हो), तो वह आवेदन कर सकती है।
प्रश्न 4: क्या यह योजना हर साल मिलेगी या सिर्फ एक बार?
उत्तर: यह योजना 5 वर्षों के लिए चलाई जाएगी और हर साल दो किश्तों में ₹10,000 की राशि लाभार्थी महिलाओं को दी जाएगी। यानी कुल ₹50,000 मिलने की योजना है।
निष्कर्ष
सुभद्रा योजना सिर्फ एक वित्तीय सहायता नहीं बल्कि महिलाओं के लिए सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देकर और लाभार्थियों को सीधे बैंक खाते के माध्यम से सहायता प्रदान कर यह योजना पारदर्शिता और प्रभावशीलता का बेहतरीन उदाहरण पेश करती है। 21 से 60 वर्ष की आयु की वे महिलाएं जो अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित थीं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।