UP Homeguard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती को लेकर बड़ी खबर है आपको बता दें कि सूबे में 42,000 होमगार्डों की भर्ती की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी जिसके बाद नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा बताया जा रहा है। ये भी बता दें कि यह भर्ती दो चरणों में होगी और इस भर्ती के लिए नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है वैसे मौजूदा वक्त की बात की जाए तो प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1 लाख अट्ठारह हजार पद मंजूर है जबकि आज की तारीख में 76,000 कार्यरत हैं।
कैसे होगी UP Homeguard Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते जून महीने में होमगार्ड स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने के बाद 42,000 भर्तियां करने का निर्देश दिया था जिसमें होमगार्ड की भर्ती उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती की तरह ही की जाएगी। जिसमें सबसे पहले आवेदन मांगे जाएंगे और फिर लिखित परीक्षा आयोजित होगी, लिखित परीक्षा के बाद जिलेवार मेरिट लिस्ट तैयार होगी और इसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित होगी वहीं बताया जा रहा है कि दौड़ को भी 2 किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किलोमीटर करने की तैयारी है। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जा सकता है।
कितना मिलेगा महिलाओं को आरक्षण
आपको ये भी बता दें कि यूपी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में सभी वर्गों को एक जैसा अवसर मिले जिस तरह सिपाही भर्ती में महिलाओं की जगह भर्ती के लिए रिजर्व होती है उसी तरह होमगार्ड की भर्ती में भी 20 फिसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ये भी बता दें कि हर साल करीब 4000 होमगार्ड पद से रिटायर होने की वजह से पद खाली हो रहे हैं जिसे देखते हुए 42,000 पदों पर होमगार्ड भर्ती की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़े: Nandini Krishak Samridhi Yojana
कब होगा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
आपको बता दें कि यूपी होमगार्ड नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं युवाओं को जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है। बात करें कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा तो आपको बता दें कि यूपी होमगार्ड नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नियमावली तैयारी करने के लिए बोला गया था जो लगभग तैयार कर ली गई है और उम्मीद है कि यह नये साल 2025 के जनवरी या फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इस परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। इससे पहले साल 2011 में होमगार्ड के जवानों की भर्ती हुई थी जिसके बाद उनकी भर्ती को लेकर नियमों में कई बदलाव हुए इसलिए जिला स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका लेकिन अब पूरे प्रदेश में एक साथ होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया कराए जाने की तैयारी की जा रही है।