RRB Group D Bharti 2025: रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, जल्दी करे आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RRB Group D Bharti 2025: दोस्तों अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है। आपको बता दे कि RRB Group D Recruitment 2025 के तहत रेलवे ने कई पदों पर भर्तियों की घोषणा की है। जिसके लिए 23 जनवरी से आवेदन फॉर्म भरे जायेंगे। बता दे की रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 32,000 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त की जाएगी। तो अगर आप भी इस भर्ती का इंतज़ार कर रहे थे और इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती की प्रक्रिया, आवेदन की तारीख, पात्रता और आवेदन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी देंगे।

RRB Group D Bharti 2025 (रेलवे ग्रुप डी भर्ती)

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप D के तहत 32,438 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। आपको बता दे कि इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 23 जनवरी 2025 से होगी और उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे।

ये भी बताते चले की इस भर्ती के जरिए ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, और एस एंड टी जैसे विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं।

  • पद का नाम: ग्रुप D
  • कुल पदों की संख्या: 32,438 पद
  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास

क्या है रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की शैक्षणिक योग्यता

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी होना चाहिए। यह योग्यता उन सभी पदों के लिए लागू है जो इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शामिल किए गए हैं। अधिक जानकारी और शैक्षणिक पात्रता से जुड़ी विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp से जुड़े ☛ Join Now

कितनी है रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा का पालन करना आवश्यक है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 1 जुलाई 2025 तक निम्नलिखित सीमा में हो।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 26 वर्ष

आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी जो सरकारी नियमों के अनुसार होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अपनी आयु की पुष्टि करें और आरक्षित वर्ग से संबंधित जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ये भी पढ़े:  एयरपोर्ट में निकली 12वीं पास के लिए भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

कितना है रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 का आवेदन शुल्क

आपको बता दे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क से जुड़ी जानकारी निम्नलिखित है।

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग: ₹500 आवेदन शुल्क। सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर ₹400 वापस कर दिए जाएंगे।
  • एससी, एसटी, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवार: ₹250 आवेदन शुल्क। परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी राशि वापस की जाएगी।

आवेदन शुल्क जमा करने के लिए ऑनलाइन भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं। परीक्षा शुल्क से संबंधित अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया

आपको ये भी बताते चले कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया को चार प्रमुख चरणों में बांटा गया है।

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): यह परीक्षा कंप्यूटर पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इसमें क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): सीबीटी परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शारीरिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।
  3. मेडिकल टेस्ट: शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा, जिसमें उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जाएगी।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन: अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन होगा। इन सभी प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवारों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

सभी चरणों की तैयारी के लिए समय पर पूरी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त करें।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आप यहाँ नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर “आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक विवरण आदि सही-सही दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, और प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Leave a Comment